मां की ओर से मोबाइल न देने पर 12वीं कक्षा का एक छात्र घर छोड़कर चला गया। लड़का आशारोड़ी चौकी पर पहुंचा तो पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर छात्र को उनके सुपुर्द कर दिया है।
क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस शनिवार रात आशारोड़ी चौकी पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक लड़का पैदल आशारोड़ी से डाट काली मंदिर की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर उससे पूछताछ की। 19 वर्षीय लड़के ने बताया कि वह कृष्णा विहार, जाखन का रहने वाला है और कक्षा 12 में राजपुर रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है।

छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया
लड़के ने पुलिस से कहा कि मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर जा रहा है। पुलिस ने छात्र के परिजनों से संपर्क किया तो वह आशारोड़ी चौकी पहुंचे। छात्र की मां ने बताया कि वह मोबाइल लेने की जिद कर रहा था।
उसे समझाया गया कि 12वीं की परीक्षा के बाद उसे मोबाइल दे दिया जाएगा। इसी बात से नाराज होकर वह घर छोड़ कर जा रहा था। छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। छात्र के पिता मुंबई में बिल्डर हैं।